फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने गांव के सूरज पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, घर से 20 हजार रुपये नकद और कुछ जेवर भी गायब हैं। पीड़ित ने 28 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी बेटी 27 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकली। पिता ने सूरज की मां शीला देवी और निरहू की संलिप्तता की भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से किशोरी का पता लगाने और उचित कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें