संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नाथनगर की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बीसीपीएम पर कुछ आशाओं के जरिए कमीशन मांगे जाने के आरोप को बेबुनियाद बताया। आशा कार्यकर्ता कौशिल्या, मंशा देवी, इसरावती, पुष्पा देवी, निर्मला, रेखा आदि ने ज्ञापन देकर कहा है कि दो दिन पहले कुछ लोगाें ने ज्ञापन दिया था जिसमें उन लोगों का नाम डाल दिया था। नाथनगर की बीसीपीएम पर जो आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है। उन लोगों को कोई शिकायत नहीं है।