फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फोटो-वीडियो वायरल कर छात्रा को बदनाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक छात्रा को परेशान करने, उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने और मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है। तहरीर के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि उनकी पोती खलीलाबाद में बीए की छात्रा है। आरोप है कि युवक रामू लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। उसने धोखे से छात्रा की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 16 जून को आरोपी ने गांव के बाहर रास्ते में छात्रा को रोककर थप्पड़ मारा, गाली-गलौज की और बाद में जान से मारने की धमकी दी। आरोपी गांव में फोटो और वीडियो दिखाकर छात्रा की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें