फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी भुआल यादव ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और सरिया, डंडा व रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे राजेंद्र यादव, बृजेश यादव उर्फ विजय यादव, देवेंद्र यादव, गजानंद यादव, संतोष यादव और मंतोष यादव सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उनकी पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज की तथा घर में घुसकर मारपीट की। उस समय भुआल यादव घर पर मौजूद नहीं थे। भुआल का कहना है कि सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर सरिया, डंडा और रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर जान बचाई। घटना के दौरान उनकी पत्नी ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें