फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मकान का ताला तोड़कर कब्जे की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जमीन के विवाद को लेकर नगर पंचायत मगहर के अंजान शहीद मोहल्ला निवासी गुलाबचंद, ओमप्रकाश और जयप्रकाश गुप्ता ने तीन लोगों पर बाजार स्थित उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली और जान-माल की धमकी देने की शिकायत करते हुए पीड़ितों ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है । तहरीर के मुताबिक जमीन के मामले को लेकर सिविल न्यायालय में वाद चल रहा है। आरोप है कि 11 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे विनोद कुमार, प्रमोद कुमार और खूब लाल उर्फ आदेश कुमार कुछ रिश्तेदारों के साथ बाजार स्थित मकान पर पहुंचे। आरोप है कि मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें