फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांसद निधि में कमीशन मांगने के प्रकरण में लेखाकार निलंबित

Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ कोषाधिकारी संतकबीरनगर को सौंपी गई जांच
विज्ञापन

लेखाकार को डीडीओ कार्यालय से किया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीआरडीए के तत्कालीन परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्त की ओर से सांसद निधि में कमीशन मांगने के वायरल ऑडियो प्रकरण में नाथनगर ब्लॉक में तैनात लेखाकार को भी निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ अनुशासनिक जांच के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी संतकबीरनगर को जांच सौंपी गई है। निलंबित लेखाकार को डीडीओ कार्यालय से संबद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन

सांसद निधि में कराए गए विकास कार्यों में कमीशन मांगने के बावत डीआरडीए के तत्कालीन पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त और नाथनगर ब्लॉक के लेखाकार तरुण कुमार शांडिल्य के बीच हुई वार्ता का ऑडियो 12 दिसंबर 2022 को वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो के मामले में नाम आने पर शासन ने तत्कालीन परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्त और नाथनगर ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार यादव को निलंबित कर दिया था। वहीं लेखाकार तरुण कुमार शांडिल्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के निदेशक साधना श्रीवास्तव ने पूर्व में दिए गए रिपोर्ट के आधार पर नाथनगर ब्लॉक में तैनात लेखाकार तरुण कुमार को दो मार्च को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तत्कालीन डीएम के जरिए 16 दिसंबर 2022 को और सीडीओ के जरिए छह जनवरी 2023 को शासकीय धन के दुरुपयोग एवं कदाचार के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके साथ ही अनुशासनिक जांच संस्थित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी संतकबीरनगर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा निलंबित लेखाकार तरुण कुमार शांडिल्य को जिला विकास अधिकारी कार्यालय संतकबीरनगर से संबद्ध कर दिया गया है। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि लेखाकर पर निलंबन की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें