फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरगर। धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर बनियाबारी के पास सोमवार देर शाम बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। तितौवा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के महुई निवासी अनिल यादव (23) पुत्र राम नरायन यादव और अजीत यादव (17) पुत्र राम प्रसाद एक ही बाइक से सोमवार की देर शाम खलीलाबाद से घर जा रहे थे। उसी दौरान गोडही बनकटवा निवासी सुमित चौरसिया (23) पुत्र राजेश और अमन चौरसिया (22) पुत्र गिरजेश एक ही बाइक से घर की ओर से खलीलाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

बनियाबारी के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उनकी बाइक पर सवार अजीत यादव को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरी बाइक सवार सुमित चौरसिया और अमन चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने अमित यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुमित और अमन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
इधर महुई निवासी पीड़ित चाचा अनिल यादव पुत्र अद्या प्रसाद यादव का आरोप है कि सोमवार को उसका भतीजा अमित यादव बाइक से खलीलाबाद से गंगा देवरिया चौराहे की तरफ जा रहा था। जैसे ही भतीजा बनियावारी के पास पहुंचा उसी दौरन मुखलिसपुर की तरफ से गुजरे वाहन चालक ने गलत दिशा में जाकर भतीजे अमित की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अमित को गंभीर एवं प्राणघातक चोटें आईं। हादसे में घायल भतीजे को मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने भजीते को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पीड़ित चाचा की तहरीर पर बाइक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें