फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहन की शादी से पहले भाई की उठी अर्थी, गांव में मचा मातम

Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुसहरा में हुई घटना का फोटो रोते बिलखते परिजन ।संवाद
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मुसहरा गांव में एक घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। 11 जून को बहन की शादी होनी है। बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड देने भाई बाइक से सिद्धार्थनगर रिश्तेदारी मेंं गए थे। बांसी कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में भाई की मौत हो गई। बहन की शादी होने से पहले भाई की अर्थी उठी तो गांव के लोग रो पड़े। मुसहरा निवासी कुबेर (24) पुत्र काशी अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देने बुधवार को रिश्तेदारी में गए थे। घर वापसी के दौरान सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनियां मोड़ पर उनकी बाइक पुल से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुबेर की बहन सीमा की 11 जून को शादी तय है। उसी की शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर कुबेर रिश्तेदार में गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम मच गया। जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां गम की स्थिति हो गई। कुबेर घर में सबसे बड़े थे। पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। वह हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे, जबकि उसके दो भाई विनय और जय हिंद घर पर ही रहते हैं। कुबेर की शादी 2020 में पूजा के साथ हुई थी। हादसे की सूचना पर बहन सीमा का रो- रो कर बुरा हाल था। गांव में मातम छाया हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें