दुबौलिया क्षेत्र के राम जानकी मार्ग ललहवा के पास एक खड़ी ट्राली में बाइक टक्राने पर एक की मौत
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर ललहवा के पास एक खड़ी ट्रॉली में बाइक पीछे से घुस गई। इसमें बाइक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के नयकापार निवासी रमेश कुमार (45) पुत्र राम शंकर पत्नी रेखा (40) व बेटे कृष्ण कुमार (10) को बाइक पर बैठाकर ससुराल टांडा से लौट रहे थे। राम जानकी मार्ग ललहवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी एक ट्राॅली में टकरा गई, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी रेखा देवी व बेटा कृष्ण कुमार को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी में पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह टीम के साथ अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।