बस्ती। फोरलेन पर हर्रैया थाने के बड़हर कला चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे कांवड़ यात्रा देखने आई बालिका एक बेकाबू बाइक की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। यहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
हर्रैया थाने के बड़हर कला निवासी अनिल की चार वर्षीय पुत्री माही शुक्रवार की सुबह करीब पौने दस बजे गांव के बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा देखने के लिए बड़हर चौराहे पर आई थी। बताया जा रहा है कि तभी अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी हर्रैया से उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।