नवीनमंडी के सामने ट्रक की ठोकर से पलट गई कार उसमे से बैठे हुए लोगो का निकालने का प्रयास करते राहगी?
- फोटो : KHALILABAD
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी समिति के पास शनिवार को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर पर जाकर पलट गई। कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बस्ती जिले के गनेशपुर निवासी रामतीरथ कार से गोरखपुर जा रहे थे। उनके साथ सुनीता, शशिकिरण और राजेश भी थे। राजेश कार चला रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास पहुंचे थे कि कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। कार में सवार चारों लोग फंस गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला। सुनीता और शशिकिरण को मामूली चोटें आई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया।