लखनऊ जाते समय लोलपुर गोंडा बाईपास के ऊपर सड़क हादसे में छतिगस्त हुआ कार।संवाद
संतकबीरनगर। लखनऊ जाने के दौरान मंगलवार को लोलपुर-गोंडा बाईपास पर एक हादसे में कांग्रेस नेता मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर परिजन परेशान हो गए, लेकिन मामूली चोटें आने और सुरक्षित होने की सूचना पर राहत महसूस की।
महुली क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी एवं खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अमरेंद्र पांडेय पुत्र परमात्मा पांडेय मंगलवार को कार से लखनऊ जा रहे थे। वह लोलपुर-गोंडा बाईपास पर पहुुंचे ही थे कि अज्ञात ट्रेलर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कांग्रेस नेता को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इधर हादसे की सूचना उनके परिजनों और शुभेच्छुओं को हुई तो लोग परेशान हो गए। कांग्रेस नेता अमरेंद्र पांडेय ने खुद को सुरक्षित बताया, तब जाकर लोग राहत महसूस की। संवाद