फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित बोलेरो खंभे से टकरा कर घर में घुसी, दो घायल

Thu, 22 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास मंगलवार की रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद घर में घुस गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया।
विज्ञापन

कुशीनगर के तमकुही रोड निवासी प्रदीप दुबे (32) पुत्र अखिलेश्वर दुबे और उनके दोस्त शुभम पाठक (35) पुत्र जगत पाठक समूह में काम करते हैं। मंगलवार की देर रात उन्हें साथ काम करने वाले देवरिया जनपद के गौरी बाजार निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों दोस्त अपने निजी बोलेरो से उसका इलाज कराने के लिए उसके घर जा रहे थे। वह तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद एक घर में घुस गई। संयोग ठीक था कि कोई गंभीर घटना नहीं हुई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो देखे कि बोलोरो सवार दोनों युवक घायलावस्था में चीख रहे थे। लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हल्का एसआई रामसहाय यादव ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर गया था। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में भर्ती कराया गया है। घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें