धनघटा। महुली क्षेत्र के जिगिना गांव के पास शुक्रवार की देर शाम टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और उसे सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टराें ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पकडडीहा गांव निवासी अनुपम चौधरी के पुत्र ओमप्रकाश (32 ) शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे काली जगदीशपुर से बाइक से घर आ रहे थे। जगिना गांव के पास सामने से गुजरी ट्रैक्टर ट्राॅली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इससे हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में एसओ भगवान सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।