महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के निकट सड़क हादसे में तीन कांंवाड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के निकट देर रात 10 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें राम अवतार (45) निवासी कसैला थाना हर्रेया और सोनू (28) निवासी रमवापुर थाना कलवारी घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में शुक्रवार को दोपहर बाइक की चपेट में आने से मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सर्वजीत को गंभीर चोटें आईं। वह पत्नी और बेटे के साथ कांवड़ का जल लेने के लिए अयोध्या जा रहे थे। पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए। संवाद