फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा गांव के चौराहे के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव वाहन में फंस गया। गाड़ी के टकराते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कांटे पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह से शव को गाड़ी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी हरेंद्र राय ने बताया कि रविवार की सुबह एक पिकअप लखनऊ की तरफ से गोरखपुर की ओर सामान लेकर जा रही थी। पिकअप अभी डारीडीहा के पास हाईवे पर पहुंची ही थी कि ड्राइवर के नींद में होने के कारण सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराकर गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पेड़ से टकराने के बाद पिकअप में ही ड्राइवर अमन शुक्ला (25) पुत्र संतोष शुक्ला 25 वर्ष निवासी टेहुरिका गर्री थाना रामनगर जनपद बाराबंकी की मौत हो गई है। ड्राइवर का शव पिकअप के अंदर फंसा हुआ था, जिसको लोगों की सहायता से निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। घटना की जानकारी दूरभाष पर ड्राइवर के परिजन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें