संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक पर हादसे का केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम व पोस्ट सिकरी निवासी नर्गिस ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया कि उनके पति मोहम्मद सफीक 21 अगस्त को बाइक से ससुराल निखरकपार आ रहे थे। शाम पांच बजे कोनी चौराहा के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आकर पति के बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। घटना में पति को काफी गंभीर चोट आया। बाद में पता चला कि ट्रैक्टर निवासी कोनी विजय यादव का है। संवाद