संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता गुड़िया पत्नी स्वर्गीय सुरेश ने बताया कि सात जुलाई को उनका लड़का सारजन (28) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। शाम को लगभग 03:30 बजे पिपरा बोरिंग तिराहे के पास पीछे से अल्टो कार के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे लड़के को काफी गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएससी सेमरियांवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया। बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। संवाद