संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास पर शनिवार को हादसे में व्यक्ति के घायल होने के मामले में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। बखिरा थाना के जगदीशपुर हाल मुकाम दुर्गा नगर बरदहिया बाजार निवासी राकेश प्रजापति पुत्र हरिश्वर प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके के पिता अयोध्या मशीनरी स्टोर खलीलाबाद में मुनीब के पद पर कार्य करते हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे के करीब वह पैदल नेशनल हाईवे से मेंहदावल बाईपास की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके पिता का दाहिने पैर की हड्डी टूट गई तथा सिर व पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।