संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने रविवार को ट्रक हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में केस दर्ज किया है।
रसूलाबाद गांव निवासी रामसुभग यादव ने बताया कि एक सितंबर को वह भाई के लड़के आयुष यादव अपनी माता रंजीता को बाइक से लेकर अपने ननिहाल मिठना थाना धनघटा जा रहे थे। मगहर के तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने बनकटवा के पास ठोकर मार दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रंजीता की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।