फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एबीवीपी ने की उत्तरपुस्तिकाओं के दोबारा मूल्याकंन की मांग

Tue, 19 Mar 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अनियमितता का आरोप, कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर उत्तरपुस्तिकाओं के दोबारा मूल्याकंन की मांग की है।
एबीवीपी के जिला संयोजक रविशंकर सिंह ने कहा कि विगत दिनों सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से जारी एमएससी वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के मॉलिक्यूलर बायोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी के प्रश्नपत्र में 21 विद्यार्थियों में से 20 अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं। जो महाविद्यालय के शिक्षण कार्य व मूल्यांकन प्रणाली पर संवेदनशील प्रश्न खड़ा करता है। ये सभी विद्यार्थी स्नातक विज्ञान के उत्तीर्ण विद्यार्थी हैं और एमएससी वनस्पति विज्ञान के पूर्व के दो सेमेस्टर में भी उत्तीर्ण हैं। ऐसे में इनकी योग्यता में इतनी गिरावट आने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। इनकी योग्यता को देखते उनके उत्तरपुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत सहमंत्री माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि एमएससी के विद्यार्थियों के परिणाम से संबंधित समस्या को विश्वविद्यालय को शीघ्र संज्ञान लेकर त्वरित निदान करना चाहिए। विद्यार्थियों के परिणाम को लेकर त्वरित निदान न होने की स्थिति में अभाविप आंदोलन का मार्ग तय करेगी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आलोक मिश्रा, कृपाचार्य पाण्डेय, दिव्यांशी पाठक, राहुल यादव, राहुल शर्मा, गायत्री चौरसिया, साइमा खातून मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें