फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेवजह महिला को अपशब्द कहा, उलाहना देने पर पति को मारा चाकू

Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बकहा गांव में बेवजह अपशब्द कहने का उलाहना देने पर शनिवार को युवक ने पति को चाकू मार कर घायल कर दिया। गांव के लोग घायल व्यक्ति को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बकहा गांव निवासी नारद मुनि (58) ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी कुसुम गांव के सिवान में बकरी चरा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही युवक पहुंच गया। मनबढ़ युवक बेवजह से अपशब्द कहने लगा तो पत्नी ने शोर मचाते हुए विरोध किया। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। डरी-सहमी पत्नी घर पहुंची और पूरी बात बताई। आरोप है कि शनिवार को सुबह पत्नी को अपशब्द कहने का उलाहना देने गए तो आरोपी भड़क गया। आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू उसके सिर, पेट व हाथ की कलाई पर लगा। आरोपी ने उसे लाठी-डंडे से भी मारा-पीटा। वारदात के बाद लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। गांव के लोग घायलावस्था में उसे लेकर बखिरा थाने पहुंचे।पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भिजवाया। एसओ श्याममोहन ने बताया कि घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें