संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें कुल 814 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और दवा वितरित की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार में मरीज पहुंचे और इलाज कराए। कुछ दवाएं मिलीं भी पर कुछ दवाएं न होने की वजह से मरीज लौट गए। मरीज शांति देवी, किसुना ने बताया कि कई दिनों से बुखार और खांसी आ रही है। जिसे दिखाने आए थे। कुछ दवा मिली है। यहां पर कुल 28 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
मगहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 मरीजों की जांचकर दवा दी गई। यहां पर ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, खुजली, सूखी खांसी, गले के इंफेक्शन आदि के थे। इसी तरह जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। जहां पर 814 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं।