सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी की बैठक रविवार शाम नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर पांच अटल नगर स्थित एक होटल में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।पार्टी के जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नीति व सिद्धांत के आधार पर आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष जलाल अहमद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस दौरान विधानसभा इटवा के कार्यकारिणी का गठन करते हुए शैलेश कुमार गौतम को अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान जिला महासचिव पशुपति प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सूफियान, संगठन मंत्री मोहम्मद अमीन, रामनाथ यादव, इमरान खान, उमेशचंद्र वरुण, डॉ. अजय मिश्र, अनिल कुमार राय आदि मौजूद रहे।