संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 617 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि इसमें और तेजी लाएं।सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नाथनगर, खलीलाबाद, पौली, हैंसर बाजार, सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली व सेमरियावां में आभा आईडी बनाई गई। सीएमओ ने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं। संवाद