संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 615 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों का आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा, इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे लोगों की आभा आईडी अवश्य बनाएं। संवाद