फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 614 लोगों की बनाई गई आभा आईडी

Tue, 20 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ब्लॉकाें में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 614 लाेगाें की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। अभियान के तहत खलीलाबाद, सेमरियावां, मेंहदावल, पौली, हैंसर बाजार, बघौली, नाथनगर, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में और तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें