फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 614 लोगों की आभा आईडी

Wed, 19 Mar 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई जा रही है। इसके तहत बुधवार को 614 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत प्रतिशत आभा आईडी बनाया जाना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। इसके तहत बुधवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा, बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है।उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने में और तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाई जाए, जिससे जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें