संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों में कुल 517 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, मेंहदावल, सेमरियावां, बघौली, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगाें की आभा आईडी बनाएं। संवाद