संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 1223 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार किया जाना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, सेमरियावां, खलीलाबाद, बघौली, मेंहदावल, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है।
अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगाें की आभा आईडी बनाएं। संवाद