संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 518 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके तहत शुक्रवार को नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, पौली, हैंसर बाजार, मेंहदावल, सांथा और बेलहर कला में आभा आईडी बनाई गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि आभा आईडी बनाने में तेजी लाएं। संवाद