फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई आभा आईडी

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न ब्लॉकों में 513 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए आभा आईडी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। इस अभियान के तहत सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली और सेमरियावां में आभा आईडी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई जाए, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें