फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, चार पर केस

Sat, 27 Sep 2025 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के थरौली गांव में एक युवक पर दबंगों ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे युवक घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित श्रीधर निवासी थरौली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पुत्र सुनील कुमार को गांव के ही मोनू सहित अन्य लोगों ने बिना किसी कारण के लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। इसके साथ ही कुल्हाड़ी से सिर पर मारा, जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने मोनू, बलिराम, बबलू और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें