युवक के कपड़ों पर लगी मिट्टी व कीचड़ से लोगों ने हत्या की आशंका जताई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के थवईपार गांव के बाहर बुधवार की सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। युवक के कपड़ों पर कीचड़ और मिट्टी देखकर गांव के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थवईपार गांव और कटाई गांव के बीच में बुधवार की सुबह लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो शोर मचाया। उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर दोनों गांवों के लोग पहुंच गए। इसमें शव की पहचान तानसेन पुत्र ज्ञानदास (40) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम पहुंचे ज्ञानदास ने बताया कि बेटा तानसेन मजदूरी करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। उन्होंने बताया कि बेटा मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात में वह कब गया, इसका पता नहीं है। उन्होंने बताया कि जहां पर बेटे का शव मिला है, ऐसा लग रहा है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। बेटे के कपड़े पर मिट्टी व कीचड़ था। उन्होंने बताया कि इसकी जांच होनी चाहिए। युवक की मौत से परिजन गमगीन थे।
कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।