संतकबीरनगर। पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन निवासी नौहट थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को 700 ग्राम गांंजा के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद