संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भाटपार गांव के पास बृहस्पतिवार रात को हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
व्यक्ति भाटपार रेलवे क्राॅसिंग के पास अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार वर्मा (43) निवासी दलेलगंज उर्फ मुंडेरा थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजनों की मानें तो धर्मेंद्र मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।