धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के आरोपी युवक के खिलाफ धनघटा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के भाई ने तहरीर में कहा कि 31 दिसंबर की रात पड़ोसी गांव का मनोज उसकी बहन को भगा ले गया। बहन ने घर में रखा सोने, चांदी के जेवर व 18 हजार पांच सौ रुपये भी ले गई। युवक ने छह माह पहले भी बहन को भगा ले गया था। जानकारी होने पर घर लाकर छोड़ दिया था। लोक-लाज के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। आरोपी ने दूसरी बार बहन को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। संवाद