फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत देखने गए युवक की गड्ढे में डूबने से मौत

Sat, 19 Oct 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के मलौली गांव में शुक्रवार की सुबह खेत देखने गया युवक गड्ढे में फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बखिरा क्षेत्र के मलौली निवासी रामदास (26) पुत्र मुनिराम शुक्रवार की सुबह खेत देखने गए था। वापस लौटते समय खेत में बने पानी भरे गड्ढे के किनारे पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामदास ने शोर मचाया तो आसपास के लाेग पहुंचे। वह अचेत हो गया था। किसी तरह से लोगों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला और घर लेकर गए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने बखिरा पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनिराम का कहना था कि उनके बेटे की शादी नहीं हुई थी।
उन्हें नहीं पता था कि खेत में जाने से उसकी मौत हो जाएगी, नहीं तो उसे नहीं जाने दिया होता। इतना कहकर पिता वह रो पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें