संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बहन को परीक्षा दिलाने आए एक युवक से मारपीट केे मामला में पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दुधारा क्षेत्र के सुरदहिया गांव निवासी प्रभात निषाद ने शिकायत में बताया कि दस मई की सुबह 7:30 बजे बहन को परीक्षा दिलाने के लिए खलीलाबाद आए थे। उसी बीच अचानक गोलबंद होकर विपक्षी अमित व अमन निवासी बखरिया थाना दुधारा और एक अज्ञात बाइक से खींचकर मारे-पीटे और जान से मारने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हुई। विपक्षी कई बार यह घटना कर चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।