मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर युवक की रॉड व डंडे से पिटाई के आरोप में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पेडारीकला निवासी जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार को अंडे की दुकान पर उसका कुछ लोगों का विवाद हो गया। जब वह घर आ रहा था तभी खैरहवा के पास उन लोगों ने पकड़ लिया और लोहे के रॉड और डंडे से पीटने लगे। इसमें उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि मामले में अनिल, राजन, चंद्रिका सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद