संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 11:00 बजे उसके चाचा प्रकाश मौर्य और चचेरे भाई ध्रुव मौर्य ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसके सिर और कान पर गंभीर चोटें आई। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।