पेट्रोल छिड़कने वाले शख्स को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलेक्ट्रट पर मंगलवार को जनता दर्शन में एक फरियादी शीशी में पेट्रोल लेकर पहुच गया। उसने एडीएम के सामने पेट्रोल निकाला तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाल पहुच गए । फरियादी को पकड़ कर कोतवाली लाए।
घनघटा क्षेत्र के तिघरा निवासी खीर चंद अपनी फटियाद लेकर पहुचे थे। उनके पास झोला था। जिसे सुरक्षा कर्मियों ने बाहर रखवा दिया था। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम जयप्रकाश फरियाद सुन रहे थे। खीर चंद का कहना था कि कुछ लोग उनका रास्ता अवरुद्ध कर रहे है।
कहीं सुनवाई नही हो रही है। इसके बाद उन्होंने कमर में शीशी खोसी थी। जिसे निकल लिया। उसी दौरान सुरक्षा में तैनात कर्मिर्यो ने पकड़ लिया। इस दौरान हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस खीर चंद को हिरासत में लाकर कोतवाली लाई।