फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसी के घर आई किशोरी से चाकू दिखाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई किशोरी से चाकू दिखाकर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मौसी पहुंची और युवक को पकड़ने की कोशिश कीं, लेकिन युवक के चाकू भांजने से मौसी जख्मी हो गईं। पीड़ित मौसी ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित मौसी का कहना है बस्ती जिले की रहने वाली उसकी बहन की बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। नौ अक्तूबर की रात में उसके बहन की 15 वर्षीय बेटी छप्पर में सो रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही एक युवक चाकू घुस गया। आरोप है कि चाकू दिखाकर आरोपी ने किशोरी दुष्कर्म किया। जब वह जाने लगा तो किशोरी ने शोर मचाया। भागते समय वह पहुंच गई तो आरोपी युवक ने चाकू चला दिया, जिसकी उसकी अंगुली में चोट लग गई। उलाहना देने आरोपी के घर पहुंची तो उसके साथ गाली-गलौज की। आरोपी ने जानमाल धमकी दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें