संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील 35 वर्ष पुत्र रामसकल निवासी ग्राम महाखरपुर थाना धनघटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हैंसर बाजार राम जानकी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन दवा इलाज के लिए सीएचसी मलौली लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।