फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत से गिरकर युवक की मौत

Tue, 02 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा कस्बे के झुगियां का मामला
विज्ञापन

- मछली बेचकर परिवार का गुजर-बसर कर रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कस्बे के झुगियां में रविवार की देर शाम 42 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिर जाने की वजह से गंभीर चोट लग गई। परिजन इलाज के लिए मेंहदावल सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बेटे हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

गांव के ही रामचन्द्र निषाद ने बताया कि झिनकू मछली बेचकर दो बच्चों व पत्नी का भरण-पोषण करता था। रोजाना की तरह रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सोने चला गया। रात आठ बजे नींद खुलने पर वह छत के किनारे बैठ गया। चहारदीवारी न होने से उठते समय वह असंतुलित हो गया। बचाने के लिए चिल्लाया। बड़े बेटे आकाश ने दौड़कर पिता चिनकू का बनियान पकड़ा, लेकिन तब तक न संभलने की वजह से वह नीचे गिर गया। करीब 12 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से चिनकू के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। परिजन लेकर मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद चिनकू को मृत घोषित का दिया। परिजन शव को घर लेकर आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनकू की पत्नी माया देवी ने बताया कि उसके दो बेटे आकाश (14 वर्ष) व विकास (12 वर्ष) है। पति की कमाई से ही परिवार का गुजर-बसर होता था। पति की असमय मौत से वह बेसहारा हो गई है। बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पहाड़ जैसी जिंदगी अब किसके सहारे कटेगी। इतना कहकर माया देवी जोर-जोर से रोने लगी, जबकि वहां मौजूद अन्य महिलाएं माया देवी को समझा-बुझाकर ढांढ़स बंधा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें