फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत से घर जा रही थी, आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत, मचा कोहराम

Thu, 10 Apr 2025 05:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

बेलहर ब्लाक क्षेत्र के के ग्राम मलौली निवासी बाबू राम चौधरी की 19 वर्षीया बेटी आरती चौधरी के गेहूं के खेत की कटाई हुई थी। गेहूं के बोझ खेत में पड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। युवती गेहूं के खेत से बोझ लाने के लिए गयी तभी अचानक बिजली कड़कने के दौरान वह भागी।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलहर ब्लाक क्षेत्र के मलौली गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गयी। वह युवती अपने खेत में गेहूं का बोझ लाने के लिए गयी थी। वहां से आते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बेलहर ब्लाक क्षेत्र के के ग्राम मलौली निवासी बाबू राम चौधरी की 19 वर्षीया बेटी आरती चौधरी के गेहूं के खेत की कटाई हुई थी। गेहूं के बोझ खेत में पड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। युवती गेहूं के खेत से बोझ लाने के लिए गयी तभी अचानक बिजली कड़कने के दौरान वह भागी।

बारिश में वह आम के पेड़ के नीचे रुकी हुई थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। नतीजा यह हुआ कि युवती पूरी तरह से झुलस गई। युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर मुकामी बखिरा थाने की पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन के लोगों के साथ सीओ सर्वदवन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के चार भाई और तीन बहनों में वह तीसरे स्थान पर थी। इस मामले में स्थानीय तहसील प्रशासन भी आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।

मलौली गांव की 19 वर्षीया आरती खेत से लौट रही थी, अचानक बिजली चमकी और वह घर की तरफ भागी। इस दौरान आम के पेड़ के पास वह गिर गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है: सर्वदवन सिंह सीओ, मेंहदावल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें