फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साल भर बीत गया, जमीन ही नहीं तलाश पाया प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
-मगहर और खलीलाबाद में लागत से तैयार की जानी है पाइप लाइन पेयजल परियोजना
विज्ञापन

-अप्रैल 2023 में इन परियोजनाओं को मिली थी शासन से मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में विकास की दो प्रमुख परियोजनाएं जमीन उपलब्ध न होने से धरातल पर नहीं उतर पा रही है। इन परियोजनाओं की घोषणा हुए करीब साल भर होने को हैं, अब जाकर प्रशासन को सुधि आई है और जमीन की तलाश के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
अटल शहरी पेयजल नवीनीकरण मिशन के तहत नगर पालिका खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर में पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचाने की परियोजना को बीते साल अप्रैल में मंजूरी मिली थी। इसमें नगर पालिका में जमीन की व्यवस्था तो हो गई है, लेकिन मगहर में अब भी जमीन का पेच फंसा हुआ है। इस कारण परियोजना पर काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मगहर में अभी जो ओवरहेड टैंक बना है, उसकी क्षमता कम हैं और पूरे कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से नई परियोजना के तहत काम कराया जाना है। ताकि पूरे कस्बे को पेयजल की आपूर्ति की जा सके। इसके लिए दो जगह एक-एक हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। योजना में ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल बनना है। इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं लेकिन जमीन न मिलने से परियोजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
...यहां जमीन मिल गई पर काम नहीं शुरू हुआ
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में पेयजल परियोजना के लिए करीब 100 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। शहर को नौ जाेन में बांटकर कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। यहां पर जमीन उपलब्ध हो गनी है। इस योजना के तहत एक नई पानी की टंकी बनाई जाएगी। साथ ही 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के जरिए हर घर शुद्ध पानी पहुंचाई जाएगी। साथ ही पुरानी पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा। जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने आज तक काम नहीं शुरू कराया।

जमीन के अभाव में नहीं बन पा रहा एसटीपी
करीब एक साल पहले खलीलाबाद, मगहर और बखिरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की भी मंजूरी मिली थी। लेकिन अब तक जमीन की उपलब्धता नहीं हो पाई है। चूंकि जमीन नि:शुल्क ली जानी है, इसलिए इसमें देरी हो रही है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से नालों व नालियों का पानी साफ करके ही नदियों में गिराया जाए, ताकि नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

परियोजनाओं के लिए जमीन की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए भू-लेख अधिकारी को जमीन चिन्हित करने के लिए लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन की उपलब्धता हो जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

मगहर में पेयजल योजना के लिए एक जगह जमीन मिली है, जबकि दूसरे के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन मिल पाएगी। कार्य शुरू होने के बाद परियोजना को पूर्ण करने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। जो बजट मिला है वह पर्याप्त है। जहां तक खलीलाबाद में पेयजल योजना की बात है तो टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा।
अनूप सिंह, एसडीओ जल निगम शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें