रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के मडपौना ग्राम पंचायत में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने समस्याएं सुनाई, जिसका जिम्मेदारों ने निस्तारण का प्रयास किया। ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत मडपौना में लगी चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले उठाए। एडीओ एजी दयाराम यादव ने समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर सचिव सतीश कुमार, कुलदीप चौहान,रामभरोस, शत्रुघ्न सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद