मेंहदावल। मंगलवार को मेहदावल क्षेत्र में आई दोपहर बाद आंधी पानी में पेड़ का डाल टूट कर विद्युत तार पर गिर गया। जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। वार्ड के सभासद ने बिजली विभाग के जिम्मेदार को मामले से अवगत कराया। मेंहदावल नगर पंचायत के चौफेडा मुहल्ले में मंगलवार शाम चार बजे आई आंधी में एक पेड़ की डाल बिजली तार पर गिर जाने से मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। इससे मोहल्ले के लगभग 100 घरों में अंधेरा छाया रहा। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी पानी के कारण कई स्थानों पर विद्युत फाल्ट की सूचना मिली है। जिसे दूर करने के लिए कर्मचारियों की टीम भेजी गई है। जल्द ही फाल्ट की समस्या दूर करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद