संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से गायब छात्रा पुलिस को रामपुर रेलवे स्टेशन पर मिली है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि एक दिन पूर्व कस्तूरबा विद्यालय से आठवीं की छात्रा लापता हो गई थी। मामले में परिजन व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सूचना के बाद पुलिस टीम को उसकी तलाश के लिए लगाया गया। जांच में छात्रा की लोकेशन रामपुर स्टेशन पर पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम उसे वहां से लेकर आई है। छात्रा के बारे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद